जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोतीचौकी खुठहरी निवासी राहुल ठाकुर के बंद घर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित राहुल ठाकुर ने मामले की सूचना जिरवाबाड़ी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है. इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है. चोरी गये आभूषणों की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.