लीड : बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मुहल्लों में भरा पानी

बारिश होने से कई सड़कें कीचड़ से भर गयी है. लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी हो रही है. सीवरेज के गड्ढों में पानी जमा हो गया है.

संकट. नॉर्थ कॉलोनी में पेड़ गिरने से रास्ता हो गया बंद, सीवरेज के गड्ढे में पानी भरने से परेशानी सड़कों पर फैल गया नाले का पानी, संक्रमण का बढ़ा खतरा संवाददाता, साहिबगंज जिले में 24 घंटे से हो रही बारिश से शहर की ज्यादातर सड़कों पर पानी जम गया है. नार्थ कॉलाेनी गंगा नदी थाना जाने वाली सड़क पर एक फीट पानी जमा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही नाॅर्थ कॉलोनी में पेड़ गिर जाने से रास्ता बंद रहा. देर शाम पेड़ काटकर हटाने के बाद आवाजाही शुरू हुई. मालगोदाम रेलवे लाइन पर भी पानी जमा रहा. इधर, बारिश होने से कई सड़कें कीचड़ से भर गयी है. लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी हो रही है. सीवरेज के गड्ढों में पानी जमा हो गया है. स्थिति नारकीय हो गयी है. यह साहिबगंज के मॉडल शहर बनाने के दावे की पोल खोल रही है. शहर के कई जगहों पर जलजमाव व कीचड़ से लोग परेशान हैं. दूसरी तरफ बारिश ने नप की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है. नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है. कई जगह कूड़े का अंबार लगा है. गंदगी से संक्रमण के खतरे से भी लोग भयभीत हैं. जिले में सोमवार की रात से हुई मूसलधार बारिश से जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है. धनरोपनी का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >