रात के अंधेरे में छत तोड़कर CSP में घुसे चोर, 42 हजार नकद और दो मॉनिटर लेकर फरार

बरहरवा के लालमाटी स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में छत तोड़कर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस चोरी में ₹42 हजार नकद और दो मॉनिटर गायब हैं.

बरहरवा: साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के लालमाटी स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में चोरों ने छत का एलबेस्टर तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी संचालक ने बरहरवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

छत का एलबेस्टर तोड़कर अंदर घुसे चोर

संचालक मोफ्कीर आलम के अनुसार, वे शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे जब अपने सीएसपी केंद्र पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि छत पर लगे एलबेस्टर टूटे हुए हैं. चोरों ने छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर इस वारदात को अंजाम दिया है. केंद्र के भीतर रखे सामान और नकदी गायब मिलने पर चोरी की इस घटना का खुलासा हुआ.

42 हजार रुपये नकद और उपकरण चुराए

चोरों ने केंद्र के भीतर से लगभग 5,000 रुपये नकद और 10 रुपये के सिक्कों के रूप में रखी करीब 37,000 रुपये की भारी-भरकम राशि पर हाथ साफ कर दिया. इसके अलावा, केंद्र में रखे 2 मॉनिटर भी चुरा लिए गए. इस प्रकार चोर कुल मिलाकर लगभग 42,000 रुपये मूल्य की संपत्ति और नकदी लेकर फरार हो गए.

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी

घटना के तुरंत बाद संचालक ने इसकी सूचना बरहरवा थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दुस्साहसिक चोरी की घटना के बाद से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है. पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की तैयारी में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >