मंगलहाट में दी गयी संधि पूजा में कोहड़ा व ईख बलि

दुर्गास्थान में वैष्णवी पद्धति से हो रही पूजा, मां के दर्शन करने जुटे भक्त

राजमहल/मंगलहाट. राजमहल प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर मंगलहाट स्थित दुर्गा स्थान मंदिर में पिछले 50 वर्षों से सार्वजनिक रूप से मां दुर्गा की भव्य पूजा होती आ रही है. इस बार भी अष्टमी और नवमी के संयोग पर वैदिक मंत्रोच्चारण व विधिविधान के बीच कोहड़ा और ईख की बलि दी गयी. सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालु दर्शन व पूजा-अर्चना में शामिल हुए. समिति ने द्वादशी तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं. विजयादशमी पर रावण वध और एकादशी को बाहिंच मेला विशेष आकर्षण रहता है, जिसमें नौका दौड़, पारंपरिक आदिवासी नृत्य, संताली नृत्य, बिषहरी गान, आतिशबाजी और मनोरंजन कार्यक्रम शामिल हैं. इस मेले में साहिबगंज, बरहरवा, राजमहल, तीनपहाड़ सहित बिहार और बंगाल से लाखों श्रद्धालु जुटते हैं. मनोरंजन हेतु तारामची, डांस, झूले व वॉटर स्विमिंग जैसी व्यवस्थाएं भी की गयी हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति ने 200 वॉलेंटियर तैनात किए हैं और सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जबकि प्रशासन की ओर से महिला व पुरुष पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है. वहीं, राजमहल से 15-17 किलोमीटर दूर सरकंडा और सुकसेना गांवों के दुर्गा स्थान पर भी वर्षों से पूजा होती आ रही है. यहां मां “जमनी” या “जवनी” के नाम से प्रसिद्ध देवी को नवमी पर पाठा बलि दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >