कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों की खेती करने का निर्देश

राजमहल में खरीफ कार्यशाला का आयोजन

राजमहल.

प्रखंड में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख, सीओ सह बीडीओ, जिला परिषद सदस्य एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यशाला में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, जल संरक्षण, फसल प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गयी. कृषि विज्ञान केंद्र साहिबगंज के वरीय कृषि वैज्ञानिक ने अल-नीनो प्रभाव के कारण संभावित सुखाड़ की स्थिति से निपटने के उपाय बताते हुए किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी. इस दौरान किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच आधारित खेती तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के बारे में जागरूक किया गया. साथ ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, बीज वितरण, कृषि यंत्रीकरण एवं अनुदान आधारित कार्यक्रमों की जानकारी देकर किसानों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गयी. कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचाव एवं टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक किया गया. उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >