उधवा में धूमधाम से मनाया गया करम पर्व

उधवा प्रखंड में धूमधाम से करम पूजा मनाई गई. महिलाओं ने करम डाली की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

प्रतिनिधि, उधवा : उधवा प्रखंड के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में मंगलवार को करम पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर महिलाओं और युवतियों ने करम डाली की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और भाई-बहन के प्रेम की कामना की. प्रखंड के उधवा, कटहल बाड़ी, बेगमगंज, राधानगर, मोहनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ करम पूजा मनाई गई. पूजा को लेकर सुबह से ही गांवों में उत्साह का माहौल रहा.

करम डाली की पूजा कर महिलाओं ने रखा उपवास

महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार करम देव की पूजा की और पूरे दिन उपवास रखा. शाम को पूजा स्थल पर करम डाली स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक करम गीत गाते हुए नृत्य किया. विभिन्न गांवों में करम पूजा को लेकर आकर्षक सजावट की गई थी. पूजा स्थलों पर देर रात तक गीत-संगीत और नृत्य चलता रहा. लोगों ने एक-दूसरे को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं. पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >