MMDR एक्ट के खिलाफ झामुमो का बिगुल, 7 सितंबर के आंदोलन की आज बनेगी रणनीति

झामुमो 7 सितंबर को एमएमडीआर एक्ट के विरोध में धरना देगा. पंकज मिश्रा पतना में कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे.

सोनू कुमार, पतना.झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा आज सुबह 11:30 बजे पतना पहुंचेंगे. इस दौरान वे क्षेत्र की जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और त्वरित समाधान के लिए आवश्यक पहल करेंगे. इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

विधायक कक्ष में होगी महत्वपूर्ण बैठक

केंद्रीय समिति सदस्य सह झायुमो जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी ने बताया कि प्रखंड के विधायक कक्ष में होने वाली बैठक में आगामी 7 सितंबर को एमएमडीआर एक्ट के विरोध में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी.

धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की जाएगी. साथ ही कार्यक्रम की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं के बीच बांटने और आयोजन को व्यापक बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श होगा.

राज्य के अधिकारों को प्रभावित करने वाले प्रावधानों का विरोध : संजय गोस्वामी

संजय गोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर संशोधन से झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों के आर्थिक और अधिकारों से जुड़े हित प्रभावित हो सकते हैं. खनिज संसाधनों से मिलने वाला राजस्व राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारों को प्रभावित करने वाले प्रावधानों का झामुमो विरोध करेगा. केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर एमएमडीआर एक्ट के खिलाफ आवाज को और मजबूती दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:

फरक्का में एक फीट धंसा रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें प्रभावित: स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

एसआईआर समेत संगठनात्मक गतिविधियों की भी होगी समीक्षा

बैठक में एमएमडीआर एक्ट के अलावा एसआईआर को लेकर भी समीक्षा की जाएगी. संगठन की मौजूदा गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श होगा.

संजय गोस्वामी ने कहा कि 7 सितंबर के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जाएगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए क्षेत्र में जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By महेश कुमार ठाकुर

महेश कुमार ठाकुर सितंबर 2017 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड से संवाददाता के रूप में कार्य करते हैं। अपराध, जनहित के मुद्दों और मुख्यमंत्री के क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों की तथ्यपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग उनकी विशेष पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >