Jharkhand News: राजमहल में समधी के घर आए वृद्ध को अनियंत्रित बाईक ने रौंदा, हो गई मौत

Jharkhand News: संताल परगना के राजमहल में अपने समधी के घर आए वृद्ध को बाईक ने रौंद दिया. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Jharkhand News| राजमहल (साहिबगंज), दीप सिंह : संताल परगना के राजमहल में समधी के घर आए एक व्यक्ति को बाईक ने रौंद दिया. बुजुर्ग को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया.

Jharkhand News: तीनपहाड़-राजमहल मुख्य पथ पर हुई दुर्घटना

राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़-राजमहल मुख्य पथ पर बृहस्पतिवार (6 जून) को यह दुर्घटना हुई. घटना काजीगांव दुर्गा मंदिर के समीप हुई, जब अनियंत्रित बाईक ने 60 साल के बुजुर्ग को ठोकर मार दी. मृतक बरहरवा थाना क्षेत्र के आम शगाछी निवासी भृगुनाथ पंडित (60) अपने पोता अमरनाथ पंडित के साथ समाधी के घर कई गांव आये थे.

ऑटो से उतरकर रोड पार करते समय बाईक ने रौंदा

ऑटो से उतरकर रोड पर करने का प्रयास कर ही रहे थे कि साहिबगंज जिले के राजमहल की दिशा से तीन पहाड़ की ओर जा रही बाईक ने उन्हें रौंद दिया. इसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने आनन-फानन में ऑटो से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित किया

अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक डॉ तरुण कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने कहा कि अस्पताल आने के क्रम में रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी. बाईक सवार युवक विशाल कुमार सिंह (18) जो राजमहल थाना क्षेत्र के कोयला बाजार का निवासी है. वर्तमान में तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ में रहता है.

बुजुर्ग को ठोकर मारने के बाद बाईक सवार नाले में गिरा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाई स्पीड में ट्रिपल लोड होकर बाइक चला रहा था. अनियंत्रित होकर वृद्ध को रौंदने के बाद नाले में गिर गया. विशाल का प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है. बईक को ग्रामीणों ने गांव में रखा है.

ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी घटना की जांच करने पहुंचे

इधर, थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने कहा कि मामले की सूचना मिली है. ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है. एसआई बिट्टू कुमार साहा मामले की जांच कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

राजमहल-तीनपहाड़ पथ किया जाम

झारखंड : चार सालों से बदहाल है राजमहल की सड़क, शिकायत के बाद भी अफसरों में पहल की सुगबुगाहट नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >