Jharkhand Election 2024: हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप, कहा- BJP इतना जहर उगलती है कि जहरीला सांप भी फेल हो जाए

Jharkhand Election 2024: राजमहल में आयोजित एक चुनावी सभा में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास इतना जहर है कि जहरीले सांप का भी जहर कम पड़ जाए. सीएम सोरेन ने लोगों से इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील की.

Jharkhand Election 2024: राजमहल, दीप सिंह- झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राजमहल के उधवा हाई स्कूल मैदान में एक चुनावी सभा की. हेमंत सोरेन ने इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी मो. ताजउद्दीन एमटी राजा के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा बीते 20 सालों से झारखंड में सिर्फ सांसद और विधायकों को खरीदने का काम कर रही है. झारखंड के विकास की चिंता इन लोगों को नहीं है. ये सिर्फ समाज को तोड़ने के लिए हैं. सीएम सोरेन ने कहा कि बीजेपी के पास इतना जहर है कि जहरीला सांप भी कम पड़ जाए.

बीजेपी पर सीएम हेमंत सोरेन ने बोला हमला

सीएम हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो रोटी और माटी की बात कर रहे हैं. खुद असम में ही उनका नियंत्रण नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग झारखंड को लूटने का षड्यंत्र रच रहे हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि झारखंड के मूलवासी और आदिवासी के हित में महागठबंधन की सरकार कई अहम योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का लाभ समाज के गरीब और मजदूर वर्गों को मिल रहा है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने लोगों के हित में बिजली बिल माफ कर दिया, ताकि लोग कानूनी कार्रवाई से बच सकें.

Jharkhand election 2024: बीजेपी पर हेमंत सोरेन का बड़ा हमला

मंईयां सम्मान योजना की बढ़ेगी रकम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को अभी 1000 रुपये मिल रहा है. अगर दोबारा झारखंड में हमारी सरकार बनती है तो दिसंबर से इसे बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया जाएगा. गंगापुल की स्वीकृति भी दे दी गई है. अगर झारखंज में दोबारा हमारी सरकार बनती है तो निश्चित ही गंगा पुल का निर्माण होगा. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि समय से पहले चुनाव होने के कारण कई अहम योजनाओं को संचालित करने का कार्य अधूरा है. वह भी सरकार गठन के बाद पूरा कर लिया जाएगा.

‘इसी राजमहल की मिट्टी का हूं’- बोले एमटी राजा

वहीं, महागठबंधन समर्थित जेएमएम प्रत्याशी एमटी राजा ने सभा में बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं कि एमटी राजा कौन है? उन्हें यह जानकारी नहीं है कि इसी राजमहल की मिट्टी का हूं. राजमहल की जनता को तोड़ने के लिए दिग्भ्रमित की राजनीति भाजपा कर रही है. यहां की जनता बीजेपी की जुमलेबाजी से तंग आ चुकी है. अब जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: बीजेपी पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल के हेलीकॉप्टर रोके जाने से नाराज होकर कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >