तालझारी. गर्मी की शुरुआत से पहले लालमाटी पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत सोलर आधारित लघु ग्रामीण जल आपूर्ति योजना को तेजी से पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है. पेयजल विभाग के एसडीओ सुनील दत्त और जेई मनोज कुमार पूर्वे ने सोमवार को बेलदारचक योगीलोटा शिव मंदिर के पास खराब पड़े सोलर जलमीनार का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में सोलर जलमीनार तो स्थापित कर दिए गए हैं, लेकिन घर-घर पाइपलाइन से जल आपूर्ति का कार्य अभी अधूरा है. संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक पाइपलाइन कार्य पूरा कर हर घर जल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. गौरतलब है कि 10 मार्च को खराब जलमीनार को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खराब जलमीनार की शीघ्र मरम्मत के निर्देश भी दिए. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित थे. मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद सिंह वार्ड सदस्य, उपेंद्र हरिजन, मनोज साह सहित अन्य मौजूद थे.
लालमाटी में जल जीवन मिशन का काम अप्रैल में होगा पूरा : एसडीओ
एसडीओ सुनील दत्त और जेई मनोज कुमार पूर्वे ने सोमवार को बेलदारचक योगीलोटा शिव मंदिर के पास खराब पड़े सोलर जलमीनार का निरीक्षण किया.

साहिबगंज (फाइल फोटो)