अलग-अलग योजनाओं के तहत 700 आवास बनकर तैयार

अबुआ आवास योजना अंतर्गत विशेष अभियान कार्यक्रम जिले के नौ प्रखंड में 6 से 23 अप्रैल तक चला

साहिबगंज

आवास योजना अंतर्गत विशेष अभियान कार्यक्रम जिले के नौ प्रखंड में छह से 23 अप्रैल तक चला. इसमें अबुआ आवास योजना 2023-24 में पूरे जिले के नौ प्रखंडों में 7795 योजनाएं स्वीकृत की गयीं. इसके तहत अभियान में 134 आवास पूर्ण हुए. अबतक 5577 आवास बन गये. 2024-25 में कुल आवास 20298 स्वीकृत हुए, जिसमें अभियान के तहत 366 आवास बने. जबकि अबतक 5602 बन गये हैं. पीएम जनमन आवास योजना में कुल आवास 9702 स्वीकृत हुई थी. अभियान के तहत 200 आवास बने जबकि अबतक 2761 आवास बने गये हैं. पंचायतवार प्रगति समीक्षा के बाद डीडीसी सतीश चन्द्रा ने कहा कि कार्य तो हुआ है. लेकिन संतोषजनक नहीं है.

450 लाभुकों को भेजा गया नोटिस :

छह से 23 अप्रैल तक चले विशेष अभियान में आवास पूर्ण नहीं करने वाले 450 लाभुकों को नोटिस भेजा गया है. इनमें अभियान के दौरान प्रगति नहीं पाए जाने वाले पंचायत कर्मी के विरुद्ध स्पष्टीकरण करने तथा वेतन कटौती करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया. साथ ही इस अभियान को 15 मई 2026 तक करने का निर्देश डीडीसी द्वारा दिया गया. अभियान के दौरान राशि लेकर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुक को नोटिस निर्गत किया गया. जिन लाभुकों ने अभी आवास निर्माण नहीं किया और राशि भी वापस नहीं करने को तैयार है, उन लाभुकों के विरुद्ध सर्टिफिकेट मामला दर्ज करने की बात कही गयी है. आवास पूर्ण नहीं करने वाले से पैसा वापस लेने की बात कही गयी.

अबुआ आवास 2023-24 :

प्रखंड का नाम – स्वीकृत आवास – बना आवास- पूर्ण आवास

बरहेट – 947- 11- 755

बरहरवा- 1337- 32- 962

बोरियो – 730- 11- 535

मंडरो – 559- 07- 286

पतना – 559- 06- 440

राजमहल – 1088- 19- 745

साहिबगंज – 581- 08- 376

तालझारी – 622- 20- 443

उधवा – 1332- 20- 1035

कुल आवास – 7795- 134- 5577

अबुआ आवास 2024-25 :

प्रखंड का नाम -स्वीकृत आवास – बना आवास- पूर्ण आवास

बरहेट – 4514- 100- 1149

बरहरवा- 2400- 42- 811

बोरियो – 2691 – 40- 498

मंडरो – 1142 – 11- 193

पतना – 2048 – 27- 402

राजमहल – 2417 – 34- 950

साहिबगंज – 876 – 06- 119

तालझारी – 2133- 63- 617

उधवा – 2077- 43- 863

कुल आवास – 20298- 366- 5602

पीएम जनमन आवास

प्रखंड का नाम – स्वीकृत आवास – बना आवास- पूर्ण आवास

बरहेट – 4064- 94- 1044

बरहरवा- 56- 03- 16

बोरियो – 1596- 53- 463

मंडरो – 1005- 26- 369

पतना – 1188- 22- 443

राजमहल – 39- 01- 30

तालझारी – 1756 – 01- 396

कुल आवास – 9702- 200- 2761

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >