सीएस ने पतना व बरहरवा सीएचसी की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का दिया निर्देश

ग्रामीणों के द्वारा चिकित्सक पर लगाये गये लापरवाही के आरोपों की जांच की

बरहरवा/पतना. सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जनरल ओपीडी, दवाखाना, प्रसूति रोगी कक्ष, जांच घर आदि का निरीक्षण किया तथा मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. इसके अलावे उन्होंने बीते शुक्रवार को दुर्घटना में घायल दो मरीज को पतना सीएचसी से रेफर किये जाने के बाद एंबुलेंस से बरहरवा सीएचसी से सदर अस्पताल साहिबगंज ले जाने के लिये आनाकानी करने के सवाल पर सीएस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. मौके पर बीपीएम संजय कुमार सिंह, प्रताप कुमार सहित अन्य मौजूद थे. इधर, पतना प्रतिनिधि के अनुसार, दुर्घटना की जांच करने शुक्रवार को सिविल सर्जन ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों के द्वारा चिकित्सक पर लगाये गये लापरवाही के आरोपों की जांच की. साथ ही ड्यूटी रजिस्टर की जांच की. सीएस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं, व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >