आवास कार्य से जुड़ी लापरवाही में 24 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण

विशेष अभियान चलाकर लंबित सभी आवास को पूर्ण कराने का दिया निर्देश

साहिबगंज जिले के नौ प्रखंड में डीडीसी सतीश चन्द्रा के निर्देश पर सभी आवासों में सात अप्रैल से 24 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर लंबित सभी आवास को पूर्ण करने व बंद आवास कार्य को चालू कराने का निर्देश दिया था. लेकिन कई प्रखंडों में पंचायत सचिव, जनसेवक द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर साहिबगंज, तालझारी, बोरियो व राजमहल प्रखंड के 24 विभागीय कर्मचारी से स्पष्टीकरण पूछा है. सभी बीडीओ ने पत्र जारी कर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण रिपोर्ट मांगा है. जानकारी के अनुसार सदर बीडीओ बास्कीनाथ टुडू ने पंचायत सचिव पंचायत गंगा प्रसाद पूरब सीता कुमारी, जनसेवक पंचायत गंगा प्रसाद पश्चिम मध्य राजेश हेंब्रम, जनसेवक गंगा प्रसाद पुरब मध्य अमृता अनामिका सोरेन, पंचायत सचिव हरप्रसाद गंगा प्रसाद पश्चिम अखिलेश्वर ठाकुर, पंचायत सचिव पंचायत हाजीपुर पूरब पिथो हेंब्रम, जनसेवक हाजीपुर पश्चिम/किशन प्रसाद तपन कुमार मंडल, पंचायत सचिव रामपुर पंचायत अनिल राय, पंचायत सचिव मखमलपुर उत्तर/मखमलपुर दक्षिण अनवारुल अंसारी को आवास योजना में धीमी प्रगति पर स्पष्टीकरण पूछा है. बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव ने पंचायत सचिव बड़ा मदनसाही/बड़ा तौफिर प्रियंका टिबड़ेवाल से कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण पूछा है. तालझारी बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने बाकुड़ी आवास प्रभारी मेरी टुडू, बड़ा दुर्गापुर आवास प्रभारी संतोष साहा, सालगाछी संथाली आवास प्रभारी पंकज मोहन, पोखरिया आवास प्रभारी स्टैला मुर्मू को कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण पूछा है. वहीं राजमहल बीडीओ युसुफ ने आवास कार्य में रुचि नहीं लेने के कारण जनसेवक सैदपुर कैलाश वर्मा, रोजगार सेवक घाटजमनी दीपक दास, रोजगार सेवक बाबुपुर मोतीलाल तिग्गा, रोजगार सेवक दाहु टोला ललन कुमार, रोजगार सेवक दरला अखिलेश पंडित, जनसेवक मध्य नारायणपुर रवि हेंब्रम, बीएफटी पश्चिम जामनगर संतोष कुमार सिंह, बीएफटी पूर्वी नारायणपुर मानिक चन्द्र साहा, बीएफटी पश्चिम नारायणपुर रोहन कुमार, रोजगार सेवक तेतुलिया जयराम हांसदा, रोजगार सेवक तीनपहाड़ बीणा मरांडी, रोजगार सेवक गदाई महाराजपुर व पूर्वी जामनगर दीपक मरांडी को आवास कार्य में रुचि नहीं लेने पर स्पष्टीकरण पूछा है. इधर, स्पष्टीकरण मिलने से कर्मचारियों से हड़कंप मंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >