वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

मेरा युवा भारत अभियान के तहत तालझारी में आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

तालझारी

प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मेरा युवा भारत अभियान के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी युवा क्लब एवं भगत सिंह युवा क्लब के संयुक्त प्रयास से स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की जयंती गौरवपूर्ण वातावरण में मनायी गयी. समर्थ युवा, सशक्त भारत तथा युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने वीर सावरकर के राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया. कार्यक्रम में लालमाटी पंचायत की मुखिया बबिता देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि मनोज साहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा वीर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए किया प्रेरित

नेहरू युवा केंद्र के मेरा युवा भारत अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जो आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को संगठित कर राष्ट्रहित और सामाजिक कार्यों से जोड़ा जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र के सदस्य चंदन कुमार एवं कौशर जी, मल्टी टास्किंग स्टाफ राहुल कुमार, छत्रपति शिवाजी युवा क्लब के अध्यक्ष हरिओम कुमार गुप्ता तथा भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष गौरव कुमार सुमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर सौरभ गुप्ता, शिवम कुमार, पीयूष उपाध्याय, आशीष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, ऋतु सिंह, रिया गुप्ता, प्रियंका कुमारी सहित दोनों युवा क्लबों के दर्जनों सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं ने देश सेवा एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >