एक की हुई मौत, तेज रफ्तार ने छीन ली 5 जिंदगियां, अनाथ हो गए कई बच्चे, कई घरों का बुझा चिराग

घायल भोला साहा ने देवघर एम्स में तोड़ा दम, स्कूल से लौट रही आठ वर्षीय शांति हेम्ब्रम की मौत से टूटा परिवार

पतना

रांगा थाना क्षेत्र के बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ऑटो व तेल टैंकर के बीच हुई भीषण टक्कर में शुक्रवार की रात एक और जिंदगी चली गयी. अब मरने वाले की संख्या 5 हो गयी है. जिनमें एक मासूम स्कूली बच्ची, ऑटो चालक, दो चचेरे भाई सहित एक महिला शामिल हैं. वहीं, तीन घायलों में से एक की स्थिति अब भी चिंताजनक बतायी जा रही है. घायल भोला साहा ने शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे देवघर एम्स पहुंचने के 10 मिनट के बाद ही दम तोड़ दिया. वहीं, घायल 8 वर्षीय मासूम शगुन हांसदा का इलाज बहरामपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, उसकी स्थिति भी गंभीर है. ज्ञात हो कि टेंपो में चार छोटे-छोटे मासूम स्कूली बच्चों, चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कुछ ही घंटे में चार लोगों की मौत हो गयी. जिसमें 8 वर्षीय बच्ची शांति हेम्ब्रम, चालक अमल कुमार दत्ता, यात्री समरा साहा (30) व महिला यात्री रंधनी सोरेन (30) शामिल है. वहीं, शगुन हांसदा (8), भोला साहा (30), नेहा मुर्मू (7), बाबूलाल हांसदा (9) व तालामय हेम्ब्रम (20) घायल हो गयी थी. घायलों में भोला साहा, शगुन हांसदा व एक अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुयी थी. जिसमें भोला साहा की भी मौत हो गयी. इधर, मामले में रांगा थाना में तेल टैंकर के मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >