मंडरो में सिल्क हैंडलूम बुनकरों के कौशल विकास पर चर्चा

बुनकरों की आय दोगुनी करने पर भी जानकारी दी गई

मंडरो. ठाकुरगंगटी मंडरो सखी सिल्क हैंडलूम विवर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शनिवार को मंडरो प्रखंड के तेतरिया पंचायत भवन परिसर में ओरिएंटल विवर्स की एक दिवसीय बैठक की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ तेतरिया मुखिया प्रतिनिधि सुनील सोरेन, जेएसएलपीएस के जिला वित्त प्रबंधक राजेश कुमार राय, जिला प्रबंधक (जॉब एंड स्किल) राजेंद्र कुमार, गंगटी के कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश, मंडरो बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार, असिस्टेंट मैनेजर किस्टोफर टुडू और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विष्णु प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय द्वारा हैंडलूम आरटीजन क्लस्टर डेवलपमेंट के तहत बुनकर दीदियों को हथकरघा और सिल्क से जोड़कर उनकी आजीविका को बढ़ाना है. साथ ही, सिल्क और धागा से जुड़े कारीगरों को कौशल विकास प्रशिक्षण देना, नए डिजाइन विकसित करना और उनकी मार्केटिंग करना है. रेशम सिल्क उत्पादों को नया डिजाइन और मार्केटिंग के माध्यम से बुनकरों की आय दोगुनी करने पर भी जानकारी दी गई. ठाकुर गंगटी मंडरो सखी सेल्फ हैंडलूम विवर्स प्राइवेट लिमिटेड की संरचना, गठन और कार्य प्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. इस अवसर पर सीइओ श्याम सुंदर मंडल, अमर कुमार, आशालता हांसदा, जेएसएलपीएस के बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, सीसी प्रमोद कुमार रजक, सनत माल, उमेश कुमार, ध्रुव कुमार, गोराचंद मडैया, रमेश मंडल सहित जेएसएलपीएस की कई दीदियाँ उपस्थित थीं. ठाकुरगंगटी मंडरो सखी सिल्क हैंडलूम विवर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शनिवार को मंडरो प्रखंड के तेतरिया पंचायत भवन परिसर में ओरिएंटल विवर्स की एक दिवसीय बैठक की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ तेतरिया मुखिया प्रतिनिधि सुनील सोरेन, जेएसएलपीएस के जिला वित्त प्रबंधक राजेश कुमार राय, जिला प्रबंधक (जॉब एंड स्किल) राजेंद्र कुमार, गंगटी के कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश, मंडरो बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार, असिस्टेंट मैनेजर किस्टोफर टुडू और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विष्णु प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय द्वारा हैंडलूम आरटीजन क्लस्टर डेवलपमेंट के तहत बुनकर दीदियों को हथकरघा और सिल्क से जोड़कर उनकी आजीविका को बढ़ाना है. साथ ही, सिल्क और धागा से जुड़े कारीगरों को कौशल विकास प्रशिक्षण देना, नए डिजाइन विकसित करना और उनकी मार्केटिंग करना है. रेशम सिल्क उत्पादों को नया डिजाइन और मार्केटिंग के माध्यम से बुनकरों की आय दोगुनी करने पर भी जानकारी दी गई. ठाकुर गंगटी मंडरो सखी सेल्फ हैंडलूम विवर्स प्राइवेट लिमिटेड की संरचना, गठन और कार्य प्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. इस अवसर पर सीइओ श्याम सुंदर मंडल, अमर कुमार, आशालता हांसदा, जेएसएलपीएस के बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, सीसी प्रमोद कुमार रजक, सनत माल, उमेश कुमार, ध्रुव कुमार, गोराचंद मडैया, रमेश मंडल सहित जेएसएलपीएस की कई दीदियाँ उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >