खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, हजारों की क्षति

राजमहल थाना क्षेत्र की मोकिमपुर पंचायत स्थित शोभापुर की घटना

मंगलहाट. राजमहल थाना क्षेत्र की मोकिमपुर पंचायत के शोभापुर में आग लगने से घर जलकर राख हो गया. आग इतनी तेज थी की बकरी का बच्चा भी झुलस कर दम तोड़ दिया. इसमें हजारों के नुकसान होने की बात बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम लगभग 7:00 बजे रमेश मंडल (बिन) की पत्नी अमेरिका देवी हर दिन की तरह खाना बना रही थी. इसी दौरान किसी कारणवश घर में आग लग गयी. इस दौरान घर के परिजन चिल्लाते हुए दौड़े. शोर सुनकर भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने आनन-फानन में बोरिंग व कुएं के पानी से आग पर काबू पाया. हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थी कि तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. चौकी, बर्तन, अनाज, जरूरी कागजात, पीड़ित रमेश मंडल (बिन) की पत्नी अमरीका देवी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान घर में आग लग गयी. घटना में लगभग 25 हजार से अधिक की नुकसान की बात बतायी गयी. बकरी के बच्चा के जल जाने से भी मौत की बात बतायी है. खबर लिखे जाने तक आग बुझायी जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >