गुरुकुल एकेडमी के 25 बच्चों को सौगात, किताब-कॉपी समेत मिला स्कूल किट

बरहेट गुरुकुल एकेडमी के 25 छात्र-छात्राओं को समाजसेवी पप्पू भगत द्वारा स्कूल किट का वितरण किया गया. इसमें किताबें, कॉपी और पेंसिल जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक सामग्री शामिल थी. बच्चों ने इस उपहार से मिली खुशी जाहिर की.

प्रतिनिधि, बरहेट : साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट स्थित गुरुकुल एकेडमी के 25 छात्र-छात्राओं के बीच सोमवार को स्कूल किट का वितरण किया गया. समाजसेवी सह झामुमो कार्यकर्ता पप्पू भगत की ओर से उपलब्ध कराए गए स्कूल किट में किताब, कॉपी एवं पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल थी.

वितरण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं व झामुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

अतिथियों ने किया वितरण

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में झामुमो बरहेट प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान एवं सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल किट का वितरण किया. शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. बच्चों ने इसके लिए समाजसेवी पप्पू भगत के प्रति आभार जताया.

शिक्षा के लिए प्रोत्साहन जरूरी

मौके पर अतिथियों ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने से उन्हें पढ़ाई में काफी मदद मिलती है. उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की.

बच्चों ने जताई खुशी

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान बच्चों ने शैक्षणिक सामग्री मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए पढ़ाई में इसका बेहतर उपयोग करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >