अवैध हथियार के साथ आरोपी को शरण देने मामले में ग्राम प्रधान को जेल

मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने सोमवार की शाम को अवैध हथियार घर में छिपाने और आरोपी के गिरोह को घर मंडरो देवड़ांड पहाड़ में शरण देने वाले छोटा बाबूराम माल पहाड़ियां को सब इंस्पेक्टर आफताब अंसारी ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया

देवड़ांड पहाड़ के पास छापेमारी कर सब इंस्पेक्टर ने किया गिरफ्तार प्रतिनिधि, मंडरो मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने सोमवार की शाम को अवैध हथियार घर में छिपाने और आरोपी के गिरोह को घर मंडरो देवड़ांड पहाड़ में शरण देने वाले छोटा बाबूराम माल पहाड़ियां को सब इंस्पेक्टर आफताब अंसारी ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया, मंगलवार को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने बताया कि बीते दिनों गुप्त सूचना पर मंडरो के देवदांड पहाड़ से आधा दर्जन अवैध देसी बंदूक बरामद हुआ था. पुलिस के बयान पर मिर्जाचौकी थाने में कांड 37/25 दर्ज किया गया था. अपने घर में शरण देने वाले देवडांड़ पहाड़ के ग्राम प्रधान छोटा बाबूराम माल पहाड़िया है, जिसे अवैध हथियार व आरोपी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इससे पूर्व इस कांड में शामिल दो आरोपी को भी जेल भेजा गया है और अन्य की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >