भू-धसान से क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक का जीएम ने लिया जायजा, जल्द दुरुस्त करने का निर्देश

ईस्टर्न रेलवे की जनरल मैनेजर गीतिका पांडे ने न्यू फरक्का-तिलडांगा स्टेशन के पास भू-धसान से क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द ट्रैक दुरुस्त कर ट्रेनों का सामान्य परिचालन बहाल करने के निर्देश दिए हैं.

बरहरवा : फरक्का-मालदा रेल मंडल अंतर्गत न्यू फरक्का-तिलडांगा रेलवे स्टेशन के समीप भू-धसान से क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक के चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को ईस्टर्न रेलवे की जनरल मैनेजर गीतिका पांडे ने निरीक्षण किया. उनके साथ ईस्टर्न रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर विक्रम गुप्ता समेत अन्य सीनियर अधिकारी व इंजीनियर मौजूद थे.

प्रभावित स्थल का लिया जायजा

जीएम ने प्रभावित जगह के जमीनी हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रेलवे ट्रैक को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने मजदूरों को भी तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया.

दिन-रात चल रहा मरम्मत कार्य

जीएम रेलवे ट्रैक दुरुस्त करने के काम के हर पहलू पर बारीकी से नजर रख रही हैं. वहीं टीमें दिन-रात लगातार काम कर रही हैं, ताकि प्रभावित हिस्से को जल्द से जल्द और सुरक्षित रूप से ठीक किया जा सके और ट्रेनों का सामान्य परिचालन जल्द शुरू हो सके.

यात्रियों की परेशानी को लेकर जताई संवेदना

जीएम ने कहा कि इस रुकावट के दौरान यात्रियों को जो परेशानी और अनिश्चितता झेलनी पड़ रही है, उसे रेलवे अच्छी तरह समझता है. ईस्टर्न रेलवे सभी के धैर्य, समझदारी और सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद करता है, क्योंकि रेलवे की टीमें जमीनी स्तर पर अपना पूरा योगदान दे रही हैं.

जल्द सामान्य होगा ट्रेनों का परिचालन

जीएम ने कहा कि जल्द ही रेलवे ट्रैक को दुरुस्त कर सभी ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से किया जाएगा. इस दौरान रेलवे के अन्य कई अधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >