गंगा में लगातार हादसे चिंताजनक, एनडीआरएफ की हो यूनिट: सत्यप्रकाश

सामाजिक कार्यकर्ता सत्य प्रकाश सिन्हा ने साहिबगंज में एनडीआरएफ यूनिट स्थापना की मांग की है। झारखंड का यह एकमात्र जिला है जहां गंगा बहती है और बाढ़ में जानमाल का भारी नुकसान होता रहा है। गंगा में दुर्घटनाओं और संसाधन अभाव के कारण लोगों की जान बचाना मुश्किल है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से समन्वय कर एनडीआरएफ यूनिट स्थापित करने की अपील की ताकि आम जनता को सुरक्षा मिल सके।

साहिबगंज. सामाजिक कार्यकर्ता सत्य प्रकाश सिन्हा ने कहा है कि साहिबगंज में जल्द एनडीआरएफ का यूनिट स्थापित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड का यह एकमात्र जिला है जहां से गंगा नदी बहती है और पूर्व में बाढ़ के दौरान जानमाल का भारी नुकसान होता रहा है. उन्होंने बताया कि गंगा में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं और संसाधनों के अभाव में लोगों की जान नहीं बचायी जा सकती. इस स्थिति को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार को आपसी समन्वय से साहिबगंज में एनडीआरएफ यूनिट की स्थापना करनी चाहिए ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि गंगा नदी में पूर्व में कई लोगों की डूबने से असमय मौत हो चुकी है, लेकिन लगातार ऐसी घटनाओं के बावजूद सरकारी उदासीनता गंभीर प्रश्न खड़ा करती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >