गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा बड़ा रांगा, 111 कन्याओं-महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

बड़ा रांगा में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित इस खास मौके पर 111 कन्याओं और महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. 16 सितंबर को भक्ति जागरण का भी आयोजन होगा.

प्रतिनिधि, पतना : गणपति बप्पा मोरया, जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से सोमवार को बड़ा रांगा का साहा टोला गूंज उठा. गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति बड़ा रांगा की ओर से आयोजित पूजा को लेकर छोटा रांगा स्थित डेडे पुल से 111 कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली.

जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

जयकारे लगाते हुए निकली कलश यात्रा बड़ा रांगा स्थित साहा टोला पूजा स्थल पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा. पूजा स्थल पर पहुंचने के बाद पुरोहित ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करायी.

अतिथियों ने किया पूजा का शुभारंभ

पूजा से पूर्व रांगा थाना के एसआई विजय रमानी, झामुमो पंचायत अध्यक्ष मछुआ हेम्ब्रम, सचिव महेश साहा समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर पूजा का शुभारंभ किया. इसके बाद पूजा समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

16 सितंबर को होगा भक्ति जागरण

कमिटी के अध्यक्ष सचिव महेश साहा ने बताया कि 16 सितंबर की संध्या पूजा स्थल पर भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. इसमें गायिका अंगिका रॉय और गायक देवराज मुन्ना समेत अन्य कलाकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे. कलाकारों की प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहेंगे. समिति की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर विजयकांत साहा, नारायण साहा, जयकांत साहा, राम नारायण साहा, भोला साहा, परमानंद साहा, जितेंद्र साहा, राहुल, कुंवर मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Jaiswal

विकास जायसवाल तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसरोकार, खोजी खबरों, सामाजिक मुद्दों, क्राइम और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने में अनुभवी हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >