मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर में हुई चोरी

चार नकाबपोश चोरों ने देर रात्रि चोरी की घटना को दिया अंजाम

राजमहल. थाना क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत अंतर्गत मंडई स्थित प्रसिद्ध मां पगली दुर्गा मंदिर में चोर गिरोह ने अपार दुस्साहस का परिचय देते हुए देर रात 1 से 1:30 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. मंदिर में चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. बावजूद इसके चोर गिरोह में शामिल चार नकाबपोश चोरों ने कुछ कैमरे में मिट्टी पोत कर चोरी की वारदात इत्मीनान के साथ कर डाली. हालांकि अन्य कैमरा में उनकी फुटेज कैद हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मंदिर का सेवादार प्रतिदिन की तरह मंदिर में सफाई करने के लिए पहुंचा तो देखा मंदिर के प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ है. साथ ही मंदिर के कई दरवाजे खुले हुए हैं. सेवादार ने अविलंब मंदिर कमेटी के सचिव संजीव दे सहित अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही सभी मंदिर पहुंचे पुलिस को जानकारी दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, प्रभारी थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. क्या-क्या हुआ चोरी : पुलिस की जांच में पता चला कि चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश कर मां पगली दुर्गा के 500 ग्राम वजन के चांदी के चरण पादुका, चांदी की थाली, गिलास और एक दानपेटी का ताला तोड़कर सभी राशि सहित मंदिर से सटे शिवालय से दो लोहे की दान पेटी को अपने साथ उठाकर खेत में तोड़कर सभी राशि एवं दान किए हुए अन्य सामान निकाल लिया. चार चोरों ने दिया वारदात को अंजाम : पुलिस की जांच में पता चला है कि चार चोरों ने नकाब लगा कर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस कद-काठी के सहारे चोर तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >