चुनाव आयोग की गाइडलाइन का हो अनुपालन, न बरतें लापरवाही : डीसी

प्रशिक्षण शिविर का जायजा लेकर डीसी ने दिया कई निर्देश

साहिबगंज. नगर निकाय आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पुलिस लाइन परिसर में आयोजित मतदान पदाधिकारी प्रथम एवं द्वितीय के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की. उन्होंने उपस्थित मतदान पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें. डीसी हेमंत सती ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में सजगता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को मतदान के दिन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ लागू किया जाये. 276 मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 276 मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, बैलेट पेपर के उपयोग, मतदाता पहचान तथा मतदान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुझू कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. जिला प्रशासन द्वारा नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >