साहिबगंज. शहर के भारतिया कॉलोनी निवासी सुनील भारतिया के साथ हुए करीब 80 लाख रुपये के साइबर ठगी मामले में अब पीड़ित को अपनी ही राशि निकालने के लिए थाना और कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की घटना सामने आने के बाद नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एहतियातन सुनील भारतिया के बैंक खाते को फ्रीज करवा दिया था, ताकि आगे किसी प्रकार की अवैध निकासी न हो सके. बताया जा रहा है कि पीड़ित अपने खाते से करीब 5 लाख रुपये निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन खाते के फ्रीज रहने के कारण उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है. इस संबंध में साइबर ठगी का मामला नगर थाने में दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार अब यह मामला न्यायालय के समक्ष पहुंच चुका है. आगे की प्रक्रिया न्यायालय के निर्देश के अनुसार ही पूरी की जाएगी. ऐसे में पीड़ित को राशि निकासी के लिए न्यायालय की अनुमति का इंतजार करना पड़ रहा है.
साइबर ठगी के पीड़ित की खाते में फंसी पांच लाख की राशि
ठगी के बाद खाता फ्रीज, पीड़ित को ही भुगतनी पड़ रही कानूनी परेशानी

साहिबगंज (फाइल फोटो)