स्वास्थ्यकर्मियों को बताये गये आग से निबटने के उपाय

सिलिंडर के सही उपयोग और अन्य आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया.

प्रतिनिधि, साहिबगंज साहिबगंज रेलवे मुख्य हेल्थ यूनिट में मंगलवार को रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन एम. खान ने आग से बचाव के उपायों और उनके प्रैक्टिकल तरीकों पर ट्रेनिंग दी. इसमें लोको एफआइओ द्वारा आग से बचाव के उपायों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी गयी. सीनियर टेक्नीशियन एम खान ने हेल्थ यूनिट के कर्मचारियों को खासकर इलेक्ट्रिक आग को बुझाने के लिए सिलिंडर के सही उपयोग और अन्य आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया. यह भी बताया गया कि अचानक शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कारण से आग लगने की स्थिति में कर्मचारी स्वयं सावधानीपूर्वक इसे नियंत्रित कर सकते हैं. इससे खुद बच कर दूसरों को भी नुकसान से बचाया जा सकता है. मौके पर मुख्य हेल्थ यूनिट के डॉ सुचिथ डीएस, डीएसआर अजीत कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुबोध राम मदनलाल कन्हैया, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >