आतिशबाजी, गाजे-बाजे और पिकनिक के साथ जश्न का माहौल

फिल्मी गीतों और गाजे-बाजे की धुन पर थिरकते हुए नववर्ष का आनंद लिया

साहिबगंज

गुरूवार की अहले सुबह 12 बजे जैसे ही घड़ी की सुई नये साल 2026 पर पहुंची, साहिबगंज की सड़कों पर युवाओं की टोली निकल गयी और जोरदार आतिशबाजी के साथ नववर्ष का स्वागत किया. कुछ युवक मोबाइल पर, कुछ व्हाट्सएप और एमएमएस के माध्यम से एक-दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं दे रहे थे. युवाओं की टोली ने रातभर मुहल्लों में घूमकर सड़क और दीवारों पर हैप्पी न्यू ईयर लिखकर लोगों को बधाई दी. इससे पहले, देर शाम से ही लोग टीवी चैनलों पर न्यू ईयर के विशेष कार्यक्रम और शो देखने में व्यस्त रहे. शहर के कई स्थानों पर युवाओं की टोली ने फिल्मी गीतों और गाजे-बाजे की धुन पर थिरकते हुए नववर्ष का आनंद लिया. इसके अलावा, कई परिवार और युवाओं की टोली ने 31 दिसंबर की रात से ही पिकनिक का आनंद उठाकर नये साल के आगमन को सेलिब्रेट किया. इस कारण शहर के स्थानीय बाजारों में भी देर रात तक चहल-पहल देखी गयी और पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >