दुर्गा मंदिरों में दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

रानीग्राम, मयूरकोला, चंडीझोपड़ियां, कोटालपोखर, बिशनपुर समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी.

प्रतिनिधि, बरहरवा शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को बरहरवा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों ने विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की. रानीग्राम, मयूरकोला, चंडीझोपड़ियां, कोटालपोखर, बिशनपुर समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, चुनरी, अगरबत्ती, फल, फूल, मिठाई आदि का भोग लगाया. घरों में भी भक्तों ने अनुष्ठान के साथ मां की आराधना की. माता रानी से अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद मंदिरों में विशेष आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया. स्थानीय पुरोहित अंबिका दत्त मिश्र के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तप और संयम की देवी हैं. इनकी पूजा करने से कुंडली में मंगल दोष दूर होते हैं. सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. मां को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है. इसलिए मां की पूजा में सफेद फूल, फल और मिठाई अर्पित की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >