न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

रांची के बम निरोधक दस्ता और दुमका डॉग स्क्वॉड ने खंगाला कोर्ट परिसर

साहिबगंज

व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के मामले में सुरक्षा एजेंसियों की जांच तेज हो गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची से बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) की तीन सदस्यीय टीम साहिबगंज पहुंची और पूरे न्यायालय परिसर की सघन जांच की. इस दौरान दस्ते ने परिसर के विभिन्न हिस्सों को बारीकी से खंगाला, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. इसके साथ ही दुमका से पहुंची डॉग स्क्वॉड टीम ने भी अपनी सूंघने की क्षमता के आधार पर परिसर की जांच की, जिसमें किसी खतरे की पुष्टि नहीं हुई. हालांकि, धमकी भरे ईमेल को हल्के में नहीं लिया जा रहा है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इसे संवेदनशील मामला मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही हैं. इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. वहीं, तकनीकी जांच भी जारी है. साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त और आने-जाने वालों की सख्त निगरानी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है. दोषी की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >