साहिबगंज. साहिबगंज में कारोबारी सुनील कुमार से 80 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले की जांच तेज हो गयी है. नगर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों अनुराग दुबे और अंकित दुबे को रिमांड पर लिया, जिन्होंने गिरोह के कार्यप्रणाली और रकम के लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे किये. पुलिस टीम ने एसबीआई बैंक शाखा में भी छानबीन की है, ताकि ठगी के ट्रांजेक्शन के स्रोत का पता लगाया जा सके. एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि मामले में लगातार सबूत जुटाये जा रहे हैं और गिरोह के बाकी सदस्यों की पहचान की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इस कांड में शामिल किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जायेगा.
लाख की ठगी में दुबे भाइयों ने किये अहम खुलासे
साहिबगंज में कारोबारी सुनील कुमार से 80 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले की जांच तेज हो गयी है.

साहिबगंज (फाइल फोटो)