12.70 लाख की अवैध निकासी मामले की डीपीआरओ ने की जांच

12.70 लाख की अवैध निकासी मामले की डीपीआरओ ने की जांच

प्रतिनिधि, उधवा: प्रतिनिधि, उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिजीत कुमार ने 15वें वित्त योजना में कई योजनाओं के नाम पर अवैध राशि निकासी के मामले में जांच किया. जानकारी के अनुसार दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के एक दर्जन वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिव जनकदेव यादव एवं पंचायत की मुखिया नफीसा खातून के विरुद्ध 15वें वित्त के तहत कई योजनाओं के नाम पर 12.70 लाख रुपए अवैध तरीके से निकासी करने की शिकायत की थी.शिकायत के आलोक में मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने योजना स्थल का भौतिक सत्यापन किया.इस दौरान डीपीआरओ श्री कुमार ने कहा कि वार्ड सदस्यों के शिकायत पर जांच किया गया.मामले को लेकर कुछ भी बताने से परहेज करते दिखें.मौके पर जिला कार्यक्रम मुखिया नफीसा खातून,उप मुखिया रोबिउल सहित वार्ड सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >