जवान सुरजीत यादव की मौत की तहकीकात करने पहुंचे डीआइजी

कॉल डंपिंग, सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

साहिबगंज.पुलिस जवान सुरजीत यादव की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत मामले में तहकीकात करने सोमवार को डीआइजी अंबर लकड़ा सर्किट हाउस पहुंचे. जहां पुलिस कर्मियों के द्वारा सलामी दी गयी. आधे घंटे के बाद डीआइजी का काफिला पुलिस लाइन स्थित महिला बैरक के निकट उसी मकान पर पहुंचा, जहां पर जवान का शव पाया गया था. डीआइजी ने आसपास की जगह का बारीकी से निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से भी पूछताछ की गयी. घटना की बातों को जाना व अनुसंधान की गतिविधि एवं अनुसंधान की स्थिति का भी जायजा लिया. तहकीकात के दौरान डीआइजी ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों की भी छानबीन की. वहां से निकाल कर पुनः डीआइजी का काफिला पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय पहुंचा. तकरीबन 40 मिनट तक एसपी कार्यालय में डीआइजी ने एसपी अमित कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के साथ विचार-विमर्श किया. इसके बाद काफिला एसपी कार्यालय से निकल कर वापस सर्किट हाउस पहुंच गया. जांच के हर पहलू पर किया जा रहा है विचार : डीआइजी

जवान सुरजीत की मौत के मामले में डीआईजी ने कहा कि पुलिस लाइन में जो घटना घटित हुई है. तहकीकात के लिए मैं साहिबगंज आया हूं. यहां के पुलिस पदाधिकारी से जानकारी ली गयी है. जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. इसमें डीएसपी लेवल के दो अधिकारी हैं. उसकी देखरेख एसपी के नेतृत्व में होगा. टीम के द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है. बहुत जल्द खुलासा कर दिया जायेगा.

घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम

जवान सुरजीत यादव की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत मामले में जांच का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा. अहले सुबह पुलिस पदाधिकारी व जांच की टीम पहुंच चुकी थी. खोजी कुत्ते को भी लगाया जा चुका था. सूत्रों की माने खोजी डॉग आसपास के क्षेत्र में घूम फिर कर वापस उसी जगह पहुंच रहे थे. कभी पास के निकट घने झाड़ी से घूम कर पुन: उसी घटनास्थल पर पहुंच जाते. यह सिलसिला कई बार चलता रहा. इसके अलावा डॉग के कहीं अन्य जगह पर जाने की पुष्टि नहीं की गयी है.

फॉरेंसिक जांच की टीम रांची से पहुंची

घटना स्थल की जांच करने और घटनाक्रम की में छुपे सच उजागर करने के लिए फॉरेंसिक जांच टीम रांची से साहिबगंज पहुंच चुकी है. जो सोमवार सुबह से ही अपने काम में लग गयी. घटनास्थल के आसपास के कई फिंगरप्रिंट, सीढ़ी से लेकर छत तक फिर छत से वापस कमरे तक के कई जगह पर फिंगरप्रिंट लिये गये. फिंगरप्रिंट और कई निशान को सैंपल के तौर पर उठाया गया है. हालांकि जांच का रिपोर्ट क्या है. इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. पुलिस तीनों शख्स से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >