मवेशियों को रेलवे ट्रैक के किनारे नहीं लें जायें : आरपीएफ

रेलवे ट्रैक क्राॅस नहीं करना है.

बरहरवा. मालदा डिविजन के बरहरवा – बाकुडी रेलखंड के पास स्थित शर्मापुर और मांझीटोला गांव में गुरुवार को बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने ग्रामीणों को रेलवे से जुड़े विभिन्न अपराधों और दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशियों को नहीं ले जाना है. रेलवे ट्रैक क्राॅस नहीं करना है. वहीं, उन्होंने ट्रेन में पत्थरबाजी नहीं करने को लेकर भी जागरूक किया. मौके पर एसआइ एलबी मांझी के अलावे आरपीएफ के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >