साहिबगंज के इस आदिवासी गांव में डायरिया का कहर, 11 लोग पड़े बीमार, 2 की स्थिति नाजुक

साहिबगंज के दुर्गापुर गांव में डायरिया की वजह से 11 लोग बीमार हैं. सभी को राजमहल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दो लोगों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

मनोज यादव, राजमहल : साहिबगंज जिला का एक आदिवासी गांव डायरिया के कहर से परेशान हैं. अब तक उस गांव में 11 लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं. सभी का राजमहल अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जहां दो की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. मामला तालझारी प्रखंड के दुर्गापुर गांव का है. जिन्हें मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनमें लखी मुर्मू (39), तालामय हांसदा (40), बहाली सोरेन (13), सचिन सोरेन (6), मरांमय मुर्मू (40), पानों मरांडी (60), मुन्नी हांसदा (9), मंदरमुली हेंब्रम ( 55), मरांगमय बेसरा (60), सावित्री सोरेन (8), मरांमय हांसदा (48) हैं.

दो मरीजों की स्थिति नाजुक, बाकी लोग खतरे से बाहर

डायरिया पीड़ित मरीज के परिजनों का कहना है कि गांव के सभी लोग एक पुरानी पथरीली कुआं का पानी पीते हैं. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि उसी पानी को पीने लोग बीमार पड़े हैं. इस संबंध में जब राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू से जब बात की गयी तो उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को एक विशेष वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. दो मरीज की स्थिति नाजुक है. अन्य सभी खतरे से बाहर हैं. डायरिया से जुड़ी सभी दवाएं उपलब्ध है . मरीज का इलाज किया जा रहा है.

गांव में सिर्फ एक जलमिनार

इधर अचानक गांव में डायरिया फैलने से लोग काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला को भी डायरिया हुआ था. उसके बाद से अचानक सभी लोग एक-एक कर बीमार हो गये. इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी शामिल हैं. उनका कहना है कि गांव में एक नल जल योजना के तहत जलमिनार बनाया गया. लेकिन नियमित पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोग कुआं का पानी ही पीते हैं.

Also Read: झारखंड के साहिबगंज में बाढ़ का कहर, दो बच्चियों की मौत, निचले इलाके में गंगा का पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >