रजामहल में भी खुल गये पंडालों के पट

, भक्तों ने किया माता का दर्शन

राजमहल/मंगलहाट राजमहल प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर मंगलहाट स्थित दुर्गा स्थान मंदिर में 1965 से शुरुआती तौर पर लगभग 10 वर्षों तक चैती दुर्गा पूजा हुई, उनके बाद में मंदिर को सार्वजनिक कर 1975 से सार्वजनिक तरीके से धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा होती रही है. तब से भव्य पूजा पंडाल एवं मेले का आयोजन होते आ रहे हैं. इस बार भव्य रूप से पूजा पंडाल बनाये गये हैं. सोमवार को महासप्तमी पर इन पूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. इसके साथ ही माता रानी के पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों में पहुंचने लगी है. वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी बाइक से ही दर्जनों पुलिस बालों के साथ पूजा पंडाल व मेले का निरीक्षण करने पहुंचे. मौके पर समिति के सदस्य उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >