तीन बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का निर्णय वापस लेने की मांग, मंत्री से मिलीं विधायक

तीन बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का निर्णय वापस लेने की मांग, मंत्री से मिलीं विधायक

प्रतिनिधि, बरहरवा झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और नगर विकास विभाग के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने रांची स्थित कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा के बीएड कॉलेजों की मान्यता को लेकर एनसीटीई द्वारा लिए गए फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. विधायक निसात आलम ने कहा कि संथाल परगना के साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा क्षेत्र शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए हैं. इन इलाकों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बीएड कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. हाल ही में इन कॉलेजों की मान्यता रद्द होने की सूचना मिली थी, जिससे यहां के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मान्यता रद्द हो जाती है, तो इन छात्रों के लिए बीएड करने का कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा. विधायक ने आग्रह किया कि संथाल परगना के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के अधीन संचालित इन तीनों बीएड कॉलेजों की मान्यता बहाल रखी जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके. इस संबंध में मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू ने आश्वासन दिया कि वे विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाएंगे, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो और उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suman saurav

सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >