निपनियां के कार्डधारियों ने की नये डीलर से राशन दिलाने की मांग

दर्जनों कार्डधारी मंगलवार को डीसी कार्यालय पहुंचकर डीएसओ को ज्ञापन सौंपा.

साहिबगंज. तालझारी प्रखंड के निपनियां गांव के दर्जनों कार्डधारी मंगलवार को डीसी कार्यालय पहुंचकर डीएसओ को ज्ञापन सौंपा. जिसमें कहा गया कि 40 से 45 राशन कार्डधारकों को राशन नहीं मिलता है. ग्राम प्रधान बहामुनी बेसरा ने बताया कि डीलर बबीता मुर्मू को छोड़कर मनोज तिवारी डीलर से राशन लेना चाहते हैं. डीएसओ झुन्नू मिश्रा ने कार्डधारी बेटी टुडू, तालामय मुर्मू, माराकामय टुडू, कारोगोल लोहना, मुनिका टुडू, बाडकी टुडू, सोनामुनी कखरी, मारागमय सोरेन, सिटया सोरेन, तालामोय बास्की, मेरी मुर्मू ,देव मुर्मू, इश्वर मरांडी, मीना देवी, प्रधान मुर्मू सहित सभी लोगों का आवेदन लिया. कार्ड के नंबर के साथ जल्द ही नये डीलर से राशन लेने की बात कहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >