गड़रा पहाड़ की झाड़ी से अज्ञात युवक का शव बरामद

सूचना पाकर थाना प्रभारी एएसआइ कासिम शाह व अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर कागजी कार्रवाई पूरी की.

मंडरो. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गोसाईचक मौजा अंतर्गत गड़रा पहाड़ की झाड़ियों में 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बुधवार को बरामद किया गया है. मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार को ग्रामिणों ने सूचना दी थी. सूचना पाकर थाना प्रभारी एएसआइ कासिम शाह व अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर कागजी कार्रवाई पूरी की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृष्टि में ऐसा प्रतीत होता है कि बेरहमी से पीट- पीटकर हत्या की गयी हो. शव को छिपाने की नियत से पहाड़ की झाड़ी में फेंका दिया है. घटना स्थल पर बांस के मोटा डंडा एवं पत्थर के टूकड़े में खून धब्बा लगा हुआ पुलिस ने जब्त किया है. थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है. थाना प्रभारी ने शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में फोटो दिखाकर पहचान करवाया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >