जलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करें, शिथिलता बर्दाश्त नहीं: डीसी

जलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करें, शिथिलता बर्दाश्त नहीं: डीसी

संवाददाता, साहिबगंज डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई. बैठक में साहिबगंज जिले में संचालित मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों और संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.डीसी द्वारा राजमहल, बरहेट एवं साहिबगंज मेगा रूरल वाटर सप्लाई स्कीम के तीनों भागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके अतिरिक्त, बोरियों प्रखंड तथा मंडरो प्रखंड की सम्पूर्ण आच्छादन ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को भी गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया. बरहेट बाजार एवं सन्निकट ग्राम ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में गौरव कुमार, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना से संबंधित सभी संवेदक गण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >