संत जेवियर ए ने बोरियो सुपर किंग को हराकर जूनियर टी-20 टूर्नामेंट जीता

सूरज राज की घातक गेंदबाजी से बोरियो सुपर किंग 61 रन पर ढेर

साहिबगंज

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सिदो कान्हू स्टेडियम में पहली बार आयोजित डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जूनियर टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला गया. फाइनल मुकाबला संत जेवियर ए और बोरियो सुपर किंग के बीच हुआ. टॉस जीतकर संत जेवियर स्कूल ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. बोरियो सुपर किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम के लिए आदित्य ने सर्वाधिक 24 रन बनाए. संत जेवियर्स के गेंदबाज सूरज राज ने पांच विकेट, अनुराग ने दो विकेट, जबकि मो जुनैद और अमूल कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संत जेवियर्स की टीम ने बिना विकेट गंवाए 9.2 ओवर में 65 रन बनाकर 10 विकेट से जीत दर्ज की और चैंपियन बनी. अमूल ने नाबाद 31 रन और आदित्य ने नाबाद 25 रन बनाए. सूरज राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने विजेता संत जेवियर स्कूल ए और उपविजेता बोरियो सुपर किंग को पुरस्कृत किया. टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बोरियो सुपर किंग के आदित्य मंडल को 15 विकेट और 228 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया. बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार संत जेवियर के आदित्य ज्ञान को मिला, जिन्होंने टूर्नामेंट में 280 रन बनाए. बेस्ट बॉलर का पुरस्कार आदित्य मंडल को दिया गया. टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम को बेहतर प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया. फील्ड मैनेजमेंट के लिए अंकित पासवान को भी मोमेंटो प्रदान किया गया. मैच में अंपायरिंग अशफाक आलम और श्याम रंजन तिवारी ने की, जबकि स्कोरिंग मो अनाउल्लाह ने संभाली. मौके पर अशोक चौधरी, डॉ कमल महावर, सुरेश साह, जाहिद खान, जयप्रकाश सिन्हा, गोपाल चोखानी, राकेश गुप्ता, सतीश सिन्हा, गोपाल सिंह, अमित तिवारी, सुधीर राणा, पुण्य गौरव, मो हयात, तारिक अनवर, चंदन यादव, पीयूषम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >