गदाई दियारा के बड़ी गंगा में नाव के पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 3 लापता

Boat Capsizes in Jharkhand: साहिबगंज जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. 31 लोगों को लेकर जा रही नाव बीच गंगा में पलट गयी. इसमें 4 लोग लापता हो गये. 28 लोग किसी तरह से तैरकर गंगा के तट पर आ गये, लेकिन 4 लोगों का कुछ पता नहीं चल रहा था. बाद में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. 3 लोग अब भी लापता हैं. पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है.

Boat Capsizes in Jharkhand| तालझारी (साहिबगंज), सूरज शेखर : साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड के महाराजपुर गंगा घाट से शनिवार सुबह नाव पर सवार होकर 31 लोग गदराई दियारा की ओर जा रहे थे. इसी बीच बड़ी गंगा के बीच नाव असंतुलित होकर पलट गयी. नाव में रांगा थाना क्षेत्र के मुकुल झुमर के करीब 17 लोग नाव से चूहा मारने के लेकर दियारा जा रहे थे.

बीच गंगा में पलट गयी नाव, 4 लोग लापता

इसी दौरान नाव बीच गंगा में पलट गयी. नाव पलटने से 4 लोग लापता हो गये. 28 लोग किसी तरह तैरकर किनारे आ गये. रांगा थाना क्षेत्र से आये सपन कर्मकार और राम मुर्मू ने बताया की नाव में करीब 31 लोग सवार थे. इसमें 4 लोग लापता हो गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुकुल झुमर गांव के एक व्यक्ति का शव मिला

उन्होंने बताया कि मुकुल झुमर गांव के एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसे साहिबगंज अस्पताल भेजा गया. 3 व्यक्ति अब भी लापता हैं. सभी की खोजबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे नाव से गदाई दियारा चुहा मारने जा रहे थे. राजमहल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.

इसे भी पढ़ें

Ramdas Soren Injured : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को सिर पर लगी चोट, सुबह बाथरूम में फिसलकर गिरे, दिल्ली रेफर

East Singhbhum News : पहाड़ पूजा से झलकती हैं आदिवासी समाज की जड़ें : रामदास सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >