गोला फेंक प्रतियोगिता में सूरत, राजकुमार व सुनीता ने मारी बाजी

प्रखंडस्तरीय खेलो झारखंड में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

उधवा. प्रखंड क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत अंतर्गत खड़दांग मैदान में गुरुवार को प्रखंडस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. का शुभारंभ बीडीओ विशाल पांडे व बीपीओ दीपक कुमार ने किया. प्रतियोगिता में दौड़ ,कबड्डी, गोला फेक, हॉकी सहित अन्य विभिन्न प्रकार खेल का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान इस दौरान डिस्कस थ्रो में उमेश, उर्दू इंग्लिश विद्यालय से तस्लीम शेख, साबुजा खातून प्रथम स्थान प्राप्त किया है. प्लस टू उच्च विद्यालय राधा नगर से सुरजीत घोष सनीता कुमारी, गोला फेंक में प्लस टू उच्च विद्यालय उर्दू जोक क्लास 10th से सूरज खान, प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर क्लास 12वीं से राजकुमार, सनीता कुमारी, 100 मीटर दौड़ में एस उधवा कक्षा सातवीं से अर्पित कुमार समेत अन्य प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. मौके पर बाबूलाल मंडल, समसुल कबीर, बैजनाथ ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >