भाजपा: राज्य में स्थिति अराजक, विधि-व्यवस्था ध्वस्त: मंडल अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने और रांची के नगड़ी से आदिवासी रैयतों की जमीन वापस दिलाने के लिए बरहरवा में आक्रोश प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पतना चौक से बरहरवा प्रखंड मुख्यालय तक मार्च कर, प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा ने हेमंत सरकार पर राज्य की बढ़ती कानून व्यवस्था की विफलता और पुलिस द्वारा सूर्या हांसदा की कथित नृशंस हत्या का आरोप लगाया। साथ ही, रिम्स टू के लिए ली जा रही आदिवासी जमीन रैयतों को वापस किए जाने और निर्माण किसी अन्य स्थान पर करवाने की मांग की। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल थे।

प्रतिनिधि, बरहरवा. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने तथा रिम्स टू के निर्माण के लिए रांची के नगड़ी के आदिवासी रैयतों से ली जा रही जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर बरहरवा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पतना चौक से लेकर बरहरवा प्रखंड मुख्यालय तक आक्रोश प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरहरवा बीडीओ सन्नी कुमार दास को एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने राज्य की स्थिति को बदतर बताया और सूर्या हांसदा के एनकाउंटर व रिम्स टू के लिए किसानों की जमीन लेने के मामले पर सवाल भी उठाये. मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल कृष्ण भगत, कुशमाकर तिवारी, ललिता पासवान, बप्पी निर्मल प्रसाद, जितेंद्र सिंह, रविंद्र भगत, अनुभव भगत, अमित भारती, सुरेंद्र साहा, सागर साहा, हरे कृष्ण मंडल, श्याम मंडल, अशोक भगत, पतान घोष, नियति देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >