नेपाल से भटक कर किशोर पहुचा तीनपहाड़

बरहरवा पोस्ट ले जाया गया

तीनपहाड़. राजमहल प्रखंड अंतर्गत तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन में नाबालिग बच्चों को आरपीएफ व मंथन संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता शबनम प्रवीण ने रेस्क्यू किया. बच्चा काफी देर से रेलवे स्टेशन में भटक रहा था. मंथन संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरपीएफ को उस पर संदेह होने लगा. पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना नाम मीनल दोर्जी उम्र 12 लगभग पिता-बीरबल दोर्जी पता: अमरदाहा, मोरन, नेपाल का रहने वाला बताया. बताया कि वह जोगबनी होकर भटकते हुए भागलपुर पहुंचा. इसके बाद वह भागलपुर से जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से तीनपहाड़ आ पहुंचा, उसे बरहरवा पोस्ट ले जाया गया. जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए साहिबगंज बालक गृह में अवस्थित गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >