बाउल गान सुनने उमड़े श्रोता

बाउल गान सुनने उमड़े श्रोता

प्रतिनिधि, उधवा उधवा प्रखंड के पूर्वी उधवा पंचायत स्थित कचहरी घाट में आयोजित दो दिवसीय बाउलगान शनिवार देर रात संपन्न हुआ. बाउलगान सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया. पश्चिम बंगाल से आए कलाकार रामदास, साथी दास, अमीत हलदर, फूल हलदर और पायल साहा ने बारी-बारी से अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. वहीं, कचहरी घाट के निकट तीन दिवसीय 24 प्रहर लीला संकीर्तन और मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >