ग्राहक बनकर आये दो युवक, 30 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार

बरहेट बाजार स्थित प्रदीप डोकानिया की ज्वेलरी की दुकान में घटना

बरहेट. थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेट बाजार स्थित प्रदीप डोकानिया की ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बनकर आये चोरों ने सोने की चेन की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, दुकानदार प्रदीप डोकानिया आभूषण की दुकान में प्रतिदिन की तरह बैठे थे. इसी बीच दो युवक बाइक (बीआर 45आर 0627) से पहुंचे. चांदी का माला दिखाने की बात कही. इस बीच माला देखते हुए उन लोगों ने सोने की चेन दिखाने को कहा. इस बीच जब दुकानदार ने उन्हें सोने की चेन दिखायी. चोरों ने दुकानदार को भटकाते हुए सोने का लगभग 30 ग्राम का चेन चोरी कर ली. जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता, तब तक वह दोनों गायब हो गये. सीसीटीवी फुटेज से सोने की चेन की गायब होने की जानकारी मिली. चेन (माला) की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है. इधर, मामले की जानकारी बरहेट थाना पुलिस को दी गयी. इसके बाद मौके पर पहुंचे एसआइ बिट्टू कुमार साह, एएसआइ अशोक कुमार सिंह ने दुकान के अलावा आस-पास के सीसीटीवी को खंगाला तथा चोर को पकड़ने का प्रयास तेज कर दिया है. इधर, थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि शिकायत मिली है. पुलिस छानबीन तेज कर दी है. चोरों की पहचान के लिए आसा-पास के सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >