कोरोना पीड़ित साहिबगंज के युवक की 99 साल की बूढ़ी मां भी निकली कोरोना पॉजिटिव

साहिबगंज : जिले से 7वां कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया. पहली बार जिले में महिला संक्रमित पायी गयी है. संक्रमित महिला की उम्र 99 वर्ष है. सिविल सर्जन डॉ डी एन सिंह ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है. जिले में 7वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है. श्री सिंह ने बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के एसडीओ कोठी के समीप छठा संक्रमित व्यक्ति की मां जिसकी उम्र 99 वर्ष है, कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया है. उक्त सातवें कोरोना संक्रमित को राजमहल कोवीड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.

साहिबगंज : जिले से 7वां कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया. पहली बार जिले में महिला संक्रमित पायी गयी है. संक्रमित महिला की उम्र 99 वर्ष है. सिविल सर्जन डॉ डी एन सिंह ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है. जिले में 7वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है. श्री सिंह ने बताया कि सदर प्रखंड क्षेत्र के एसडीओ कोठी के समीप छठा संक्रमित व्यक्ति की मां जिसकी उम्र 99 वर्ष है, कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया है. उक्त सातवें कोरोना संक्रमित को राजमहल कोवीड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.

कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान शुक्रवार की रात उक्त छठे संक्रमित मरीज की मां का भी जांच ट्रू-नेट में संदिग्ध पाये जाने के बाद एसए एंटीजन कीट से कन्फर्म की गयी. एंटीजन टेस्ट किट में 99 वर्षीय महिला पॉजिटिव पायी गयी हैं. उक्त महिला को शनिवार को राजमहल कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. ज्ञात हो कि जिले में कोरोना का पहला मरीज 30 मई की देर रात्री को मिला था, जो जालंधर से आया था.

31 मई की देर रात को दो ओर कोरोना मरीज की पुष्टि हुई थी, जो सूरत और ठाणे से आया था. वहीं चौथा संक्रमित युवक मजहरटोला का है जो कोलकाता से आया था. पांचवा संक्रमित व्यक्ति मुंबई से साहिबगंज आया था, जो सकरोगढ़ चैती दुर्गा समीप भाड़ा के मकान में रहता है. वहीं छठा संक्रमित व्यक्ति सकरोगढ़ एसडीओ कोठी समीप का है. सातवां छठा संक्रमित व्यक्ति की मां है.

वहीं, जिले के तीन मरीज 11 जून तक स्वस्थ्य हो गये थे. जिसमे से एक राजमहल जेल में है, बांकी दो अपने घरो में. जिले में अभी तक पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी हैं. छठा और सातवां संक्रमित मरीज का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. पांचवें के संपर्क में आकर छठा मरीज संक्रमित हुआ और बेटे के संपर्क में आकर सातवां संक्रमित हुआ.

जिले में अभी 4 एक्टिव केस, सभी शहरी क्षेत्र में

जिले में कोरोना एक्टिव केस में अभी 4 मरीज हैं. जो सभी शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जिसमे से एक जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मजहरटोला क्षेत्र का है. दूसरा नगर थाना क्षेत्र के सकरोगढ़ चैती दुर्गा के पीछे, तीसरा और चौथा सकरोगढ़ एसडीओ कोठी समीप का है. चौथा मरीज छठा संक्रमित व्यक्ति की मां है. चारों का इलाज कोविड-19 अस्पताल राजमहल में चल रहा है. सभी संक्रमित व्यक्ति की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

डीसी वरुण रंजन ने की जिलेवासियों से अपील

डीसी वरुण रंजन ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर छठा व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है. वहीं उनसे उसकी मां भी संक्रमित हुई है. कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातन उपायों को अपनाएं. घरों पर रहें, सुरक्षित रहें, मास्क का उपयोग करें तथा किसी भी अफवाह का समर्थन न दें. भ्रामक खबरों से दूर रहें. अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें. हाथों को हमेशा साबुन, हैंडवास से धोते रहें, हाथों को सैनिटाइजर से सैनिटाइज बराबर करें. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें. परेशान नहीं हों न ही डरें. मास्क लगाकर दुकानदार दुकान लगायें और बिना मास्क वाले लोगों को कोई भी सामग्री न दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

यह भी पढ़ें >