साहेबगंज -मनिहारी पुल से दूर होगा भौगोलिक अलगाव, जानें खास बातें

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अब से कुछ देर में झारखंड के साहेबगंज पहुंचेंगे, वे यहां गंगा नदी पर बनने वाले पुल का उद्‌घाटन करेंगे. यह पुल झारखंड के साहेबगंज से बिहार के मनिहारी के बीच बनेगा. यह पुल 21.9 किलोमीटर लंबा होगा. इस पुल के निर्माण के बाद संताल परगना क्षेत्र का बिहार […]

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अब से कुछ देर में झारखंड के साहेबगंज पहुंचेंगे, वे यहां गंगा नदी पर बनने वाले पुल का उद्‌घाटन करेंगे. यह पुल झारखंड के साहेबगंज से बिहार के मनिहारी के बीच बनेगा. यह पुल 21.9 किलोमीटर लंबा होगा. इस पुल के निर्माण के बाद संताल परगना क्षेत्र का बिहार और उत्तर-पूर्वी राज्यों से सीधा संपर्क हो जायेगा. साहेबगंज और उसके आसपास का इलाका खनिज संपदा से परिपूर्ण है, लेकिन उचित यातायात के अभाव में यह क्षेत्र राष्ट्र की मुख्यधारा से पिछड़ा है. आइए जानें इस पुल की खासियत:-

-यह एक फोरलेन पुल होगा. जो साहेबगंज सहित पूरे संताल परगना को राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड़ देगा.

-पुल की लंबाई 21.9 किलोमीटर होगी.

-पुल की कुल लागत 2266 करोड़ होगी.

-इस परियोजना के निर्माण में कुल 89000 मानव दिवस के रोजगार सृजन की क्षमता है.

-भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस पुल का निर्माण करेगा, यह भारत के बड़े पुलों में से एक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त