बरहरवा के चार हत्यारोपित को आजीवन कारावास

राजमहल : व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को एडीजे प्रथम राजीव रंजन की अदालत ने बरहरवा थाना कांड संख्या 49/11 के चार हत्यारोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरहरवा थाना क्षेत्र के आहूतग्राम निवासी अजीजुर रहमान के 36 वर्षीय पुत्र एसराउल हक की हत्या कर दी गयी […]

राजमहल : व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को एडीजे प्रथम राजीव रंजन की अदालत ने बरहरवा थाना कांड संख्या 49/11 के चार हत्यारोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरहरवा थाना क्षेत्र के आहूतग्राम निवासी अजीजुर रहमान के 36 वर्षीय पुत्र एसराउल हक की हत्या कर दी गयी थी. इस हत्या में पिता ने गांव के ही मुख्तारुउल शेख, मनसुरा बीबी, रूकसाना बीबी व अफसाना बीबी पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

बरहरवा के चार हत्यारोपित…
आवेदक ने न्यायालय को बताया था की उसके बेटा की हत्या कर अभियुक्तों ने साक्ष्य छुपाने की भी साजिश रची थी. न्यायालय ने सेशन केस संख्या 280/11 में विभिन्न गवाहों को सुनने के उपरांत दोषी पाये जाने पर भादवि की धारा 201 में दो वर्ष की सजा, धारा 302 में आजीवन कारावास तथा पांच हजार रुपया आर्थिक दंड की सजा सुनायी गयी. पांच हजार नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा का भी प्रावधान है.
वर्ष 2011 का मामला
पिता ने दर्ज करायी थी बेटे की हत्या की प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रत्येक व्यक्ति छह माह पर एलबेंडाजोल की गोली अवश्य लें

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के आशियाने-दुकानें की जा रहीं ध्वस्त