बीमारी से रोजगार सेवक की मौत

बोरियो : बरहेट प्रखंड क्षेत्र के सिमलढ़ाव पचकठिया पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक जोहन मरांडी की मृत्यु होने से उनके पैतृक आवास बोरियो प्रखंड के हरिणचरा में मातम छाया है. मृतक की पत्नी बीटी हांसदा ने बताया कि गुरुवार की सुबह घर से जाने के क्रम में पांच-छह बार उलटी हुआ. इलाज के लिए भागलपुर […]

बोरियो : बरहेट प्रखंड क्षेत्र के सिमलढ़ाव पचकठिया पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक जोहन मरांडी की मृत्यु होने से उनके पैतृक आवास बोरियो प्रखंड के हरिणचरा में मातम छाया है. मृतक की पत्नी बीटी हांसदा ने बताया कि गुरुवार की सुबह घर से जाने के क्रम में पांच-छह बार उलटी हुआ. इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में सबौर के पास उसने आखिरी सांस ली.

जोहन की मौत से आठ वर्षीय बेटे जेवियर मरांडी, पांच वर्षीय अंकित मरांडी, भाई मरांग मरांडी सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. सुशील मुर्मू, जोन बेसरा, नीलिमा टुडू, अखिलेश सिंह, रमेश सिंह सहित अन्य ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >